Korba

सूखे नाले के अंदर कीचड़ में अज्ञात महिला की अधजली लाश। पुलिस कर रही जांच।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*अधजली हालत में कीचड़ में मिली लाश का रहस्य बरकरार,हत्या का संदेह*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*टीआई की अपील-पहचान हो तो पुलिस को सूचना दें*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदी-सोनपुरी से लगे क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी-पाली सोनपुरी के पास सोनदरहा सूखा नाला के अंदर कीचड़ में एक महिला की अधजली लाश देखी। इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई।

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा मातहतों के साथ मौके पर पहुंचा। प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि मृतका की उम्र 30-35 वर्ष है। उसके पेट और चेहरे को जलाने की कोशिश की गई है। गले को दबा कर मारने की बात सामने आई है जिससे माना जा रहा है कि उसके साड़ी से ही गला घोंटा गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर विवेचना कर रही है। शव को पंचनामा उपरांत के लिए भिजवा दिया गया। टीआई रूपक शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल सकी है। मृतका की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button