कोरबा

सेवा मेरा योगदान’ अंतर्गत जूनियर क्लब कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का हुआ आयोजन

दिव्यांगजनों को मिला संबल, सहायक उपकरणों से आसान हुआ जीवन

शिविर में 200 से अधिक दिव्यांगों का हुआ पंजीयन व परीक्षण, पात्रतानुसार सहायक उपकरण किया गया वितरित

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केन्द्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दैनिक जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि गोपाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, सुष्मिता अनंत कमलेश, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 200 दिव्यांगजनों का पंजीयन, परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया तथा यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही की गई। शिविर में पात्रतानुसार 06 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, 15 ट्राईसाइकिल, 17 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01 बैसाखी, 45 श्रवण यंत्र, 27 ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी। इन उपकरणों से आवागमन, दैनिक कार्यों, सुनने एवं सीखने की गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। शिविर में एक ही स्थान पर पंजीयन, परीक्षण, प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को सहज रूप से लाभ मिला। विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन शिविर में उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button