कोरबा

स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज कोरबा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर सिकलिन एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस पुनीत अभियान में 70 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। युवाओं की इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण संकल्प है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी रक्तदाताओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया, ताकि रक्तदान के साथ-साथ पौधरोपण को भी प्रोत्साहित किया जा सके। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा,प्रकाश शर्मा, कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति से भरत पटेल, अविनाश गुप्ता, शिवा प्रतिक, साकेत शिंदे, अखिल सिंह, सुल्तान, सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button