कोरबा(ट्रैक सिटी)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा में आयोजित समारोह में शामिल एनसीसी कैडेट्स, पुलिस जवानों, CISF जवानों, होमगार्ड, स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चों को दिए गए नाश्ते की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समारोह में वितरित किया गया नाश्ता बेहद घटिया गुणवत्ता का था और उसे खाने योग्य तक नहीं समझा गया। कई लोगों ने नाश्ता खाने के बजाय उसे फेंक दिया।
मामले की जानकारी मीडिया के साथियों द्वारा नगर निगम सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
अब निगाहें जांच के नतीजे पर टिकी हैं। यदि जांच में नाश्ता वास्तव में गुणवत्ताहीन अथवा मानव उपभोग के योग्य नहीं पाया जाता है, तो नाश्ता सप्लाई करने वाले संबंधित व्यक्ति/फर्म के साथ-साथ इसकी व्यवस्था, गुणवत्ता जांच और वितरण की जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम या अन्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के समारोह में जवानों और स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

