Korba

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

विभिन्न वार्डो का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी।

*चिकित्सालयों में नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटल को सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा का निरीक्षण कर केंद्र में मरीजो को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, प्रसूती वार्ड, प्रयोगशाला, एक्सरेकक्ष, टीकाकरण कक्ष, फार्मेसी, स्टोर, ऑपरेशन थिऐटर, धन्वन्तरी जेनेरिक दवा दुकानोंसहित पूरे परिसर का अवलोकन कर संधारित रिकार्ड के संबंध में जानकारी लिए। श्री कटारिया द्वारा भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देतेहुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया।

सचिव श्री कटारिया स्वास्थ्य द्वारा चिकित्सालयों में नेक्स्टजेन ई हॉस्पिटल को सुचारू रूप से सचालित करने के निर्देश दिए गए गया एवं कोरबा जिले में डीएमएफ से विशेषज्ञ चिकित्सक, दंत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टैक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा चतुर्थ श्रेणी जैसे मानव संसाधन की नियुक्तिएवं अन्य विकास कार्यों के प्रति सराहना व्यक्त की।इस दौरान संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर के संयुक्त संचालक डॉ. एस. के. पामभोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button