कोरबा

“स्वीप कार्यक्रम” के अंतर्गत ग्राम दादर में मतदाताओं को किया गया जागरूक

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से ग्राम दादर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोगों को ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट के संबंध में जानकारी दी गई।
मतदाता जागरूकता अभियान में ग्रामीणजन, स्कूली बच्चें, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य अनिल रात्रे, आदि इस “स्वीप कार्यक्रम” में उपस्थित रहे। सभी लोगो ने अच्छे मतदाता बनने का संकल्प लिया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button