कोरबा

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, शहर हुआ ब्लैकआउट..

कोरबा(ट्रैक सिटी)। मंगलवार रात करीब 11 बजे बुधवारी वीआईपी मार्ग में हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। बुधवारी बस्ती की ओर खींचा गया यह तार टूटकर गिरने के साथ ही जोरदार धमाके ने सबको चौंका दिया। लोग घरों से बाहर निकले तो तार टूटा पाया। तार का एक हिस्सा बीच सड़क पर लटक रहा है और मोहल्ले के लोग सड़क पर मौजूद रहकर आने जाने वालों को सचेत कर रहे हैं । हालांकि लाइन ट्रिप होने से विद्युत प्रवाह थम गया है लेकिन खतरा बना है। सूचना पर विद्युत कर्मी सुधार करने पहुंचे  है। वही इस घटना से पूरा शहर ब्लैक आउट हो गए बिजली चले जाने से लोग गर्मी से हलकान परेशान हो रहे हैं ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button