कोरबा(ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 07जुलाई 2023 को 05 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांत व्यापी एकदिवसीय आंदोलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन जिला कोरबा के संयोजक के. आर. डहरिया एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों तथा विभिन्न संघों के पदाधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय के कार्यालयों शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, नाप तौल विभाग, जिला उद्योग विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, क़ृषि विभाग, पंचायत एवं समाज सेवा विभाग, कलेक्ट्रेट परिषर के समस्त विभाग, आई टी आई, रोजगार कार्यालय, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, एवं अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों से सतत संपर्क कर “काम बंद”एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने संपर्क अभियान चलाकर प्रचार -प्रसार किया जा रहा है, जिले के कर्मचारी अधिकारियों मे एक दवसीय हड़ताल को लेकर उत्साह का माहौल है। कल 06जुलाई को पुनः विभिन्न कार्यलयों मे कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों से समिति के सदस्यों द्वारा संपर्क अभियान के तहत प्रचार प्रसार किया जायेगा इस हेतु 06जुलाई को आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों को 12:00 बजे कलेक्टर परिसर मे उपस्थित होने अपील की गई है, जिससे पुनः संपर्क अभियान को अंतिम रूप दिया जाकर 07जुलाई का निर्धारित हड़ताल की अंतिम तैयारी किया जा सके । आज के सम्पर्क अभियान मे प्रमुख रूप से तरुण सिंह राठौर,ओमप्रकाश बघेल, नकुल सिंह राजवाड़े, विपिन यादव, मुकुंद उपाध्याय, वेदव्रत शर्मा,अनूप सिंह कोराम, नरेंद्र श्रीवास, आर डी केशकर, संतोष शुक्ला, के डी पात्रे, आर पात्रे, एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।

