कोरबा

11 अगस्त से मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

नेशनल फ्लैग कोड में भी किया गया है संशोधन, हर घर कार्यालय में फैला सकेंगे तिरंगा

 

कोरबा। आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत कोरबा में भी 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलेगा ।अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा पर आकर आजादी का जश्न मनाएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर के तिरंगा अभियान के लिए कोरबा में महिला समूह एवं लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे घर घर में फहराया जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में तिरंगा झंडो की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजीव झा की योजना पर जिला प्रशासन की मदद से लाइवलीहुड कॉलेज की छात्राएं व महिला समूह की दीदीयाँ झंडे की सिलाई का काम कर रही है। समूह द्वारा बनाए गए इन झंडों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर,जिला पंचायत एवं सार्वजनिक स्थानों में काउंटर बनाए जाएंगे। कलेक्टर संजीव झा ने अभियान के तहत लोगों को देशभक्ति की भावना के तहत अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की भी अपील की हैं।

https://youtu.be/-0G4u3QpFRk

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button