बलरामपुर

14 से 16 जनवरी तक चयनित प्रतिभागी देंगे अपनी प्रस्तुति।

विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

साथ ही कलेक्टर कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button