कोरबा

20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित होगा।

इस शिविर का उद्देश्य नौनिहालों में खेल भावना को विकसित करना, उन्हें खेलों की बारीकियों से अवगत कराना और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में खेलों हेतु चयनित स्थल इस प्रकार हेै-फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं तैराकी का प्रशिक्षण प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में प्रदान किया जाएगा। हॉकी का प्रशिक्षण डांडिया ग्राउंड बाल्को कोरबा में प्रशिक्षक गोपाल दास महंत द्वारा दिया जाएगा। व्हॉलीबॉल का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक सुशील गर्ग द्वारा संचालित होगा। फुटबॉल का प्रशिक्षण बांकीमोंगरा में प्रशिक्षक संजय विश्वास द्वारा दिया जाएगा। किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण सीएमए एकेडमी डी.डी.एम. रोड कोरबा एवं एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक श्री तारकेश मिश्रा द्वारा दिया जाएगा। ताइक्वांडो का प्रशिक्षण एनटीपीसी खेल मैदान, एसीबी दर्री तथा सीएमए एकेडमी कोरबा में प्रशिक्षक अनिल द्विवेदी एवं लोकेश राठौर द्वारा प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी का प्रशिक्षण एसईसीएल खेल मैदान कोरबा में प्रशिक्षक श्री सेद कुमार यादव द्वारा दिया जाएगा। खो-खो का प्रशिक्षण विद्युत गृह शंकर सुवन गोपाल और शा.मा.शाला चेैनपुर करतला में प्रशिक्षक पी. मिंज द्वारा संचालित होगा। कबड्डी एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बाल्को में प्रशिक्षक श्री रविदास मानिकपुरी द्वारा दिया जाएगा। टेबल टेनिस का प्रशिक्षण सामुदायिक भवन आदर्श नगर कुसमुंडा में प्रशिक्षक सुरेश जायसवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। जूडो दृ म्यूथाई और कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण आदर्श नगर कुसमुंडा तथा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में प्रशिक्षक कमलेश देवांगन द्वारा दिया जाएगा। ड्रैगन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रशिक्षक अजीत शर्मा द्वारा संचालित किया जाएगा। बेसबॉल का प्रशिक्षण सुश्री नेहा जायसवाल द्वारा दिया जाएगा। क्रिकेट का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा, शा.उ.मा.वि. कटघोरा और शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रशिक्षक श्री विशाल दुबे द्वारा संचालित किया जाएगा। मल्लखंभ का प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रदान किया जाएगा। रग्बी का प्रशिक्षण आईटीआई मैदान पाली में संचालित होगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी कोचों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने जिले के बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएँ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button