कोरबा (ट्रैक सिटी)। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत घुड़देवा का निवासी अधिवक्ता दिलीप झा पिता दिगम्बर झा लूट का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को अपने ससुराल राताखार आया था। यहां से रात 10.40 बजे घुड़देवा जाने के लिए निकला था कि 5 मिनट बाद गौशाला के पास अज्ञात 3-4 लडक़े उसे रुकवाए। मोटर साइकिल रोकते ही जेब में रखा मोबाइल ओप्पो-ए78 को लूट लिया और डंडे से मारपीट किया। एक लडक़ा बाइक लेकर भाग गया। उससे कहा गया कि तू यहां से भाग जाओ वरना जान से मार देंगे। डरा, सहमा चोटिल अधिवक्ता सर्वमंगला मंदिर की ओर भाग कर खुद को सुरक्षित किया। 30 हजार कीमती बाइक और मोबाइल की लूट के बाद अधिवक्ता किसी तरह घर पहुंचा और उपचार कराने उपरांत 15 जुलाई को कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया। धारा 34, 394 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर पता तलाश किया जा रहा है।

