कोरबा

23 जुलाई को स्कूल बसों की होगी जांच…

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिला परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधन को बसों का फिटनेस व अन्य दस्तावेज पूर्ण करके संचालन करने हिदायत दिया गया था, जिसके बाद कुछ स्कूल संचालकों ने बसों का विधिवत परीक्षण कराया था। वही हिदायत के बावजूद कई स्कूल प्रबंधकों द्वारा बसों की जांच नहीं कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए कई स्कूल बिना जांच कराएं अब भी बसों का संचालन कर रहे हैं। जिनका परीक्षण 23. 07.2023 को प्रातः 8:00 बजे शासकीय ई.वी. स्नाकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान परिसर रिसदी रोड कोरबा में वाहन का संपूर्ण दस्तावेज, वाहन चालक, परिचालक व शाखा प्रभारी के साथ निरीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से वाहन प्रस्तुत करना सुनिश्चित आदेशित किया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button