कोरबा

छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ की हुईं बैठक, कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

कोरबा (ट्रैक सिटी) दिनांक 2.1.2024 को शिक्षक सदन घंटाघर में छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें महासंघ को मजबूती प्रदान करने हेतु महासंघ के संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें महासंघ के सर्व सहमति से जेपी कोसले को संरक्षक एवं विपिन यादव महासचिव, मुकुंद उपाध्याय प्रवक्ता, सहसंयोजक एमएल यादव, कोषाध्यक्ष विनय शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, कार्यकारिणी सदस्य पीपीएस राठौर, श्रीमती जे बी करपे , श्रीमती लक्ष्मी बघेल, तुमेश्वर राठौर, समे लाल यादव, कीर्ति लहरे, पंचराम यादव, बी ए बाघमारे, बौद्ध राम निषाद, जय राठौर को महासंघ के शामिल किया गया जिसमें संघ के कर्मचारी शामिल रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button