कोरबा

33केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट आकर झुलसी मासूम बच्ची

हादसे के बाद लोग वितरण कंपनी को लेकर हुए काफी आक्रोशित

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरखुर्द स्थित परशुराम भवन के पास अपने घर के छत पर खेल रही एक मासूम बच्ची 33केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। दुर्घटना में मासूम बच्ची करीब 60 फीसदी झुलस गई है जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और लोग इस हादसे के लिए वितरण कंपनी को दोषी मान रहे है।
दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पर पाया गया, कि करंट प्रवाहित तार की उंचाई काफी कम थी यही वजह है, कि यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों से जब पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया, कि तार को उंचा करने कई वितरण कंपनी से कई शिकायत की गई लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण यह हादसा हो गया।
करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसी मासूम बच्ची का नाम सृष्टि पटेल बताया जा रहा है और उसकी उम्र महज 12 वर्ष है। करीब 60 फीसदी झूलसी बच्ची का उपचार अस्पताल में जारी है जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button