कोरबा

38 हाथियों का झुंड पहुंचा कुदमुरा रेंज… वन अमले ने किया ग्रामीणों को अलर्ट

TRACK CITY NEWS कोरबा धरमजयगढ़ वन मंडल से 38 हाथी फिर वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में पहुंच गए हैं। सोमवार को बरपाली पंचायत के सरनीडेरा गांव के पास पहुंचते ही सायरन बजने लगा। आस-पास के गांवों में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। हाथियों के आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए वन अमले को निगरानी करने कहा गया है। हाथियों का झुंड 15 दिन पहले वापस धरमजयगढ़ की ओर लौट गया था।
इससे ग्रामीणों और वन अमले ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार की रात 38 हाथी मांड नदी पार कर कुदमुरा रेंज पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव-गांव में सायरन लगने से हाथियों के आने की सूचना तो मिल जाती है। उसके बाद भी डर बना हुआ है। अभी खेती का समय होने की वजह से जंगल की ओर जाना मजबूरी है। दूसरी ओर वन विभाग में ग्रामीणों को जब तक हाथी जंगल में हैं। जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। कटघोरा वन मंडल के पसान और केंदई रेंज में पहले से ही हाथियों का झुंड घूम रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button