Korba

50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी-जताई जा रही हत्या की आशंका।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में पसान थाना क्षेत्र के ग्राम बैरा भोड़ा द्वारी मोहल्ले के एक घर अंदर 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम कोरबा से घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच की। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया ने बताया कि मृतिका के ठुड्डी, कोहनी और दोनों पैरों के घुटनों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, उनकी साड़ी और पेटीकोट पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और प्रदर्श एकत्र कर लिए हैं, जिन्हें एफएसएल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने लाश की पोस्टमॉर्टम कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पसान थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button