कोरबा

7 दिनों से संचालित समर कैंप का समापन

स्कूल लाइफ को भुलाया नहीं जा सकता – नौशाद खान

कोरबा, 19 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) रविवार को जैन पब्लिक स्कूल द्वारा बीते 7 दिनों से संचालित समर कैंप का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि नवभारत के ब्यूरो चीफ नौशाद खान, विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश कुमार मिश्रा, स्कूल के ट्रस्टी अजद जाजोदिया, समाजसेवी रश्मि शर्मा, नीता सिंघानिया मौजूद रहे।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिला। समर कैंप में योगा आर्ट एंड क्राफ्ट ,डांस, म्यूजिक, मॉडलिंग, इनडोर गेम्स, कुकिंग पेंटिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी अपनी रूचि के अनुसार इन गतिविधियों में भाग लिया व काफी कुछ सीखा। समापन के अवसर पर बच्चों ने अपनी कला भी बिखेरी, अंतिम दिन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि नौशाद खान ने बच्चों द्वारा समर कैंप के दौरान की गई गतिविधियों की प्रशंसा की और उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा की सभी का स्कूली जीवन उनके जीवन का सबसे सुखद समय होता है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अतिथियों ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को कैंप प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर शुभकामनाएं दी। समर कैंप को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल इस्मिता वी. नायर, सहित स्टाफगण आदि का भरपूर सहयोग रहा।

https://youtu.be/8fqSGiR64Ak

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button