रायपुर

इस बार 102 फीट के रावण, 70-70 फीट के मेघनाथ, कुंभकरण का होगा दहन

डब्ल्यू.आर.एस. दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, रावण का पुतला बनना शुरू

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर डॉ. भुरे, विधायक श्री जुनेजा, महापौर श्री ढेबर ने लिया जायजा

धारावाहिक रामायण के राम-सीता भी शामिल होंगे, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायपुर/ रायपुर के प्रसिद्ध डब्ल्यू. आर. एस. दशहरा उत्सव में इस बार एक सौ फीट से अधिक ऊंचे रावण और लगभग 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे। डब्ल्यू. आर. एस मैदान पर दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। यहां बडे़-बडे़ बांसों से रावण का पुतला भी बनना शुरू हो गया है। आज दोपहर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर और दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ डब्ल्यू.आर.एस. मैदान पर विजयदशमी के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी इस दौरान साथ रहे।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर रावण का पुतला बनना शुरू हो गया हैं। बडे़-बडें, बांसो को नारियल की गीली रस्सी से बॉधकर भव्य पुतला खड़ा करने के काम में 15 से अधिक कारीगर लगें हैं। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुतले बनने के लिए पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के कारीगरों की मदद ली जा रही है। बांस की उपयुक्त कटाई, छटाई और पतली-लम्बी खपच्चियां बनाने के काम में गंडई से आए बांस कला में पारंगत कंडरा समाज के लगभग 10 कारीगर लगें है। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने अगले 2-3 दिनों में तीनों पुतलों के ढ़ांचे पूरे हो जाने की उम्मीद जताई है। इसके बाद ढ़ांचो को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के अनूरूप सजाने का काम शुरू होगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम होंगे।

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर पिछले 52 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की उम्मीद है। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष दशहरा उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एवं अभिनेत्री श्रीमति दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगी। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में शहरवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button