जांजगीर-चाँपा

गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाएंगे

गोठान में की जाएगी गोबर, गायों की पूजा, लगाया जाएगा पशु चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जांजगीर-चांपा। दीपावली के अगले दिन यानी गोवर्धन पूजा के दिन गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दिन गायों की विधि विधान एवं परंपरागत तरीके पूजा करते हुए संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा के परिपालन में विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी दीपावली के अगले दिन गोठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गोठान दिवस को लेकर उपसंचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान नवीन एवं स्वीकृत गोठान का भूमिपूजन, गाोठान में संगोष्ठी का आयोजन करते हुए ग्रामीणों एवं चरवाहों को गोठान प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं गोठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा गोठान में शिविर आयोजित करते हुए पशुओं को कृमिनाशन दवापान तथा डी-टीकिंग कराई जायेगी। गोवर्धन पूजा के दिन गोठान सेवा समिति के सदस्यों के साथ, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूह सहभागी बनेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button