Uncategorized

राताखार में हनुमान जी की पालकी यात्रा का आयोजन

कोरबा ,ट्रैक सिटी न्यूज़। गुरुवार को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में अलग-अलग मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बजरंग चौक  से दोपहर 3:00 बजे श्री हनुमान जी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे राताखार का भ्रमण करेगी। पालकी यात्रा में विशेष आकर्षण के तौर पर विभिन्न झांकियां भी रहेंगे।

श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील की हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button