रायपुर

ओडिशा राज्य सेवा के अधिकारियों ने चिप्स के ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना का किया अवलोकन

छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 42 से अधिक अधिकारियों को चिप्स कार्यालय में आईटी योजनाओं की दी गई जानकारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

TRACK CITY NEWS आज यहाँ राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स स्थित कार्यालय में ओडिशा के 42 से अधिक राज्य सेवा के अधिकारियों ने चिप्स कार्यालय का भ्रमण किया। इन अधिकारियों को चिप्स द्वारा संचालित आई.टी. योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि शासकीय क्रय विक्रय के लिए संचालित एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना द्वारा शासन की खरीदी-बिक्री में पारदर्शिता और मितव्यवता लाई जा रही है। इस परियोजना से राज्य के 56 विभाग, मंडल, निगम, बोर्ड जुड़े हुए हैं, जिनके प्रोक्योरमेंट से संबंधित समस्त कार्य एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। फलस्वरूप राज्य के बहुमूल्य समय और धन की बचत रही है। अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह परियोजना वैश्विक महामारी के दौरान अत्यंत उपयोगी रही, जिसके माध्यम से लॉकडाउन के बावजूद शासन को नागरिक सुविधा के लिए आवश्यक सामाग्रियों की खरीदी न्यूनतम दरों पर संभव हुई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा के अलावा अनिल पाठक, डिप्टी डायरेक्टर, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, बिज्जू दत्ता, संयुक्त संचालक, वित्त, ओडिशा, विवेक कुमार सिंह, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वित्त एवं प्रशासन, चिप्स और परियोजना प्रमुख प्रतीक पाण्डे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button