कोरबा

रजगामार ओमपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले के रजगामार के अंतर्गत ओमपुर जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में देखी गई . एसईसीएल कॉलोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई. शव की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में की गई. परिजनों ने बसंत की हत्या का संदेह जताया. लाश को नजदीक से देखने पर मृतक के गले में चोट का निशान पाया गया. रजगामार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सूचना मिलने पर डाक स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गई है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button