कोरबा

इंडियन बैंक की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध – क्षेत्र में मचा हड़कंप

सीसीटीवी कैमरे के सहारे चोरों की तलाश पुलिस ने की शुरु

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा-चाम्पा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलकेजा में संचालित इंडियन बैंक में सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरों ने बैंक के पीछे मौजूद दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
बताया जा रहा है, कि बैंक भाजपा नेता किशन साव के मकान में संचालित है। इस वारदात में कितने की चोरी हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। उरगा पुलिस बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button