कोरबा

कोरबा-चांपा मार्ग पर हाइवा और माजदा में हुई जोरदार टक्कर में धू-धू कर जल गई माजदा

चालक और परिचालक घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा-चांपा मार्ग पर देर रात जानलेवा सड़क हादसा हो गया। जिसमें हाईवा और माजदा की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में माजदा में भीषण आग लग गई।जिसके कारण माजदा में बैठे चालक और परिचालक की घटनास्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गई। जिनके शव को क्रेन की मदद माजदा से बाहर निकाला गया।
दोनो मृतक ग्राम लखनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था। इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button