कोरबा

24 नग रेल लाइन चोरी का पुलिस के किया खुलासा

पत्तों से छुपा रखे थे माल

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिला रेलवे पुलिस ने रेल लाइन की चोरी करने के मामले में 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी कथित आरोपी ग्राम नकटीखार निवासी बताये जा रहे हैं उन पर आरोप हैं की पिछले दिनों स्टेशन के बंद पड़े फाटक के पास से 24 नग रेल लाइन की चोरी कर ली और उसे कबाड़ी के पास खपाने के प्रयास में थे। शिकायत के बाद हरकत में आई रेलवे पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं। इस दौरान जानकारी मिली की ग्राम नकटीखार के पास जंगल में चोरी किये गए रेल लाइन को एक चार पहिया वाहन में लादकर पेड़ के पत्तों की आड़ में छिपा दिया गया है।
रेलवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां गाड़ी के पास मौजूद सभी 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उक्त कथित आरोपियों ने बताया कि चोरी दिनांक को ही वे पूरा माल खपाने वाले थे लेकिन कबाड़ी ने वजन अधिक होने के कारण दूसरे दिन सौदा पूरा करने की बात कही। इससे पहले की वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उक्त कथित आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है जिनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिला रेलवे पुलिस ने रेल लाइन की चोरी करने के मामले में 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी कथित आरोपी ग्राम नकटीखार निवासी बताये जा रहे हैं उन पर आरोप हैं की पिछले दिनों स्टेशन के बंद पड़े फाटक के पास से 24 नग रेल लाइन की चोरी कर ली और उसे कबाड़ी के पास खपाने के प्रयास में थे। शिकायत के बाद हरकत में आई रेलवे पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं। इस दौरान जानकारी मिली की ग्राम नकटीखार के पास जंगल में चोरी किये गए रेल लाइन को एक चार पहिया वाहन में लादकर पेड़ के पत्तों की आड़ में छिपा दिया गया है।\रेलवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां गाड़ी के पास मौजूद सभी 6 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उक्त कथित आरोपियों ने बताया कि चोरी दिनांक को ही वे पूरा माल खपाने वाले थे लेकिन कबाड़ी ने वजन अधिक होने के कारण दूसरे दिन सौदा पूरा करने की बात कही। इससे पहले की वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उक्त कथित आरोपियों के पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है जिनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button