कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा शहर के एम.पी. नगर कॉलोनी क्षेत्र में डकैती की घटना घटित होना बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार राजकुमार निर्मलकर नामक व्यक्ति परिवार के साथ ग्राम नरियारा अकलतरा 10 घाट में शामिल होने गया है। राजकुमार की मां और उनकी नाबालिग बेटी घर में थे। इस बीच 4 अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और दोनों को रस्सी से बांधकर घर से लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए। बताया जा रहा है कि डकैतों के हाथ में चाकू और रिवाल्वर भी था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों की पता-तलाशी के लिये नाकेबंदी की जा रही है।

