कोरबा

अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी

अलग अलग प्रकरणों में आरोपीयों के कब्जे से 07 लीटर व 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त

 

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब,डीजल,कबाड़,कोयला व सटोरियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 27.06.2023 को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले लक्षमणबन तालाब निवासी शुभम कुमार खत्री पिता अनिल कुमार खत्री उम्र 22 वर्ष एवं अजय साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 29 वर्ष साकीन लक्ष्मणबन तालाब कोरबा के द्वारा मानिकपुर फाटक के पास प्लास्टिक के बोरी में जेरिकेन में अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर बेचने के फिराक में है की मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपीयों के कब्जे से 07 लीटर व 06 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया आरोपीयों के विरुद्ध अलग अलग धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।कोतवाली पुलिस की अवैध काम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रूपक शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अफसर खान, आरक्षक राकेश खुटे, नवरत्न सिदार ,सुनील जोशी की सराहनीय भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button