कोरबा

कोरबा-चांपा एनएच पर गरमाई सियासत

जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

कोरबा,ट्रैक सिटी। कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे पर सियासत गरमा गई है। अब भाजपा के बाद कांग्रेस नेता भी एनएच के मामले में कूद पड़े हैं। चुनावी साल में एनएच का बड़ा मुद्दा राजनीतिक दलों को मिल गया है।
जिले अंतर्गत कोरबा-चांपा मार्ग में एनएच के प्रभावित ग्रामीणों किसानों के साथ अब कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी शहर भी आ गई है, जिला कांग्रेस कमेटी शहर कोरबा के लेटर पैड में सुरेंद्र प्रताप जायसवाल द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार ऐसी कार्यवाही की पक्षधर नहीं है। एनएच-149बी कोरबा-चांपा सडक़ निर्माण के ऐसे भू-स्वामियों एवं रहवासियों जिनका मुआवजा नहीं दिया गया है उनके बेदखली पर रोक लगाई जाए।


कलेक्टर को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि अनेकों स्थाई रूप से निवासरत लोगों ने जानकारी दी है कि उन्हें बिना मुआवजा दिये दबावपूर्वक बेदखल किया जा रहा है। छ.ग. की लोकप्रिय सरकार इस तरह की कार्यवाही के पक्षधर नही है। आपसे अनुरोध है कि बिना किसी उचित मुआवजा या व्यवस्थापन पूर्व किसी भी व्यक्ति एवं उसके परिवार को भरी बरसात में बेदखल किया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नही है। इस मामले में शुरू से ही रामपुर विधायक मुखर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ आंदोलन भी कर चुके हैं। अब कांग्रेस की ओर से कलेक्टर को लिखे गए पत्र से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button