कोरबा

19वीं हरेली महोत्सव 17 जुलाई को लहर गंगा,लोक संस्कृति जिला बालोद का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी,

कोरबा,ट्रैक सिटी। छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान में 17 जुलाई को 19वीं हरेली महोत्सव का आयोजन लहर गंगा के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी।
प्रातः 10:00 शुभारंभ में विधि विधान से छत्तीसगढ़ महतारी मां व कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना,, प्रातः 11:00 पारंपरिक खेल कूद –गेंडी दौड़, नारियल फेंक, फुगड़ी आदि खेल संपन्न होंगे , दोपहर 12:00 सम्माननीय अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दोपहर 12:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम लहर गंगा लोक संस्कृति जिला बालोद के कलाकारों द्वारा दोपहर 1:00 से महाभोग भंडारा प्रसाद वितरण की जाएगी,,
आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान ,प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिशचंद निषाद, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव घनश्याम श्रीवास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सिंह जांगड़े , प्रदेश संगठन सचिव रामाधार पटेल ,आर के पांडे ,संतोष शुक्ला , कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास , दिगंबर लाल,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गीता महंत, कार्यकारिणी सदस्य देव बघेल ,ओम प्रकाश, आदि समाज प्रमुख भारी संख्या में उपस्थित थे।
सफल आयोजन हेतु तैयारी बैठक 7 जुलाई को संध्या 4:00 बजे छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर में आहूत की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button