कोरबा,ट्रैक सिटी। बालको के सेवानिवृत्त कर्मी दशरथ प्रसाद चौधरी की धर्मपत्नी एवं चौधरी टेंट हाऊस के संचालक लालबाबू चौधरी, पिन्टू चौधरी की मां श्रीमती फूलपत्ती देवी का 70 वर्ष की आयु में शुक्रवार देर शाम दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे 2 पुत्र व 2 पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 1 जुलाई को उनके निवास स्थान टी.पी. नगर से दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी प्रारंभ होगी। रानी रोड स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

