कोरबा

घर के कमरे में फंदे पर झूलती मिली युवक की सड़ी हुई लाश

दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

कोरबा, ट्रैक सिटी। कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थानांतर्गत ग्राम सरगबुंदिया स्थित एक मकान में 25 वर्षीय युवक की सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकते हुए पाई गई है। मृतक का नाम अमित साहू बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर अकेला ही था। युवक के माता-पिता किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा आए हुए थे। मृतक के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तब उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचना दी। पुलिस के माध्यम से परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला गया तो अमित का शव फंदे पर झूल रहा था और उसका शरीर सड़नविनाश पर पहुंच रहा था। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है, कि मृतक बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button