कोरबा

विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने बूथ कमेटियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरबा,ट्रैक सिटी। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीवास्तव, महामंत्री मिश्राजी व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस के नेता कटघोरा विधानसभा के विभिन्न बूथों में जाकर बूथ कमेटियों की बैठक लिये।
बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने बूथ में कांग्रेस के प्रत्याशी को बहुमत दिलाकर राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विकास और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अभियान 2018 से शुरू हुआ है वह आने वाले वर्षों में अनवरत चलता रहे इसलिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button