कोरबा

ग्राम पंचायत ढुरेना के प्राथमिक शाला ढुरेना में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 

कोरबा(ट्रैक सिटी) आज दिनांक 05/07/2023 को ग्राम पंचायत ढुरेना के प्राथमिक शाला ढुरेना में खूब जोर शोरो के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्कूल के शाला प्रबंधन अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंवर ,एस एम सी शिक्षक स्कूल स्टाप शाला प्रधान पाठक श्रीमती मोनिका तिर्की, सहायक शिक्षक एल बी बबलू खुंटे इनके द्वारा स्कूल के बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाया गया एवं समस्त बच्चों को पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शाला प्रबंधन अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंवर, सरस्वती कंवर, वंदना कंवर, सुदामा कंवर, व अन्य पालकगण उपस्थित रहें।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button