कोरबा

खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा 20 फरवरी को,  

कोरबा शहर में 37 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार 600 परीक्षार्थी होंगे शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये आयोजित होगी परीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के लिए कोरबा शहर में कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 10 हजार 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 09 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07759-224611 है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों की ड्युटी भी लगा दी गई है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए चार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजराम राठिया, व्याख्याता दयाशंकर साहू एवं व्याख्याता श्रीमती बसंती ठाकुर शामिल हैं। दल क्रमांक 02 में सहायक कृषि विस्तार अधिकारी पी.एल. मिरेंद्र, व्याख्याता बलराज कश्यप एवं व्याख्याता श्रीमती माधुरी त्रिपाठी, शामिल हैं। दल क्रमांक 03 में व्याख्याता महेंद्र रात्रे, व्याख्याता रामचरण साहू एवं व्याख्याता श्रीमती ललिता पटेल शामिल हैं। इसी प्रकार दल क्रमांक 04 में व्याख्याता अरूण चौधरी, व्याख्याता संजीव खाखा एवं व्याख्याता एम. धनलक्ष्मीे शामिल हैं। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 37 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button