कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के हृदय स्थल घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान पर पुलिस का छापा पड़ा. पुलिस के अधिकारियों ने छापे के दौरान वहां मौजूद लड़कियों और लड़कों को संदिग्ध हालत में देखकर उन्हें हिरासत में ले लिया है. सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हिरासत में ली गई लड़कियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

