कोरबा

बरपाली हाई स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

बरपाली/कोरबा (ट्रैक सिटी) 26 जून को छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की। मन में उत्साह उमंग लिए घर से पहली बार स्कूल जा रहे बच्चे हो या गर्मी की छुट्टी बिताकर आगे की कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीद सभी को होती है। कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो।

बरपाली हाई स्कूल में आज शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, साथ ही शाला परिसर में वृक्षारोपण और 31 छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया।

शाला प्रवेशोत्सव ,वृक्षारोपण और साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनपद सदस्य राजू खत्री मुख्य अतिथि रहे। जनपद सदस्य राजू खत्री ने स्कूल के विकास हेतु अपने विचार व्यक्त करने के साथ छात्रों को शुभकामनाएं भी दी।

शाला प्रवेशोत्सव ,साइकिल वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनपद सदस्य राजू खत्री, शाला समिति के अध्यक्ष चमार सिंह, वेद प्रकाश, बद्री यादव, प्रवीण उपाध्याय, किशन अग्रवाल, संजू शर्मा, स्कूल के प्राचार्य राठौर जी स्कूल के शिक्षक -शिक्षिकाएं, वन विभाग के रेंजर व स्टॉफ उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button