बाल्को/कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले के बीहड वनांचल क्षेत्र अजगर बहार के पास ग्राम मखूरपानी से 10 किलोमीटर दूर छतसराई ग्राम में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डायल 112 वाहन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में ही गाड़ी रोक कर वाहन में हीं उसका प्रसव कराना पड़ा गया। हालांकि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
ग्राम छतसराई निवासी समरीन बाई पति खेल सिंह उम्र (20) कोरवा आदिवासी (राष्ट्रपति के दस्तक पुत्र) गर्भ से थी। मंगलवार को उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 के पुलिसकर्मी रिस्पांस टाइमिंग जिले के बीहड़ ग्राम एवम जंगली क्षेत्र होने के कारण ग्राम माकुर पानी पहुंचकर कॉलर के मोबाइल में संपर्क किया गया तब उन्होंने बताया कि मकूरपानी से 10 km और आगे पहाड़ के ऊपर के छतसराई ग्राम में आना है तब लोगे से पूछ कर किसी तरह पहाड़ के ऊपर टीम पहुंची जहां देखा गया की ग्राम बीहड़ जंगल में है जहाँ मुश्किल से लगभग 12 घर और आबादी लगभग 100 है। वहाँ निवासरत एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है जिनसे पूछताछ करने पर गर्भवती महिला को डायल 112 वाहन के आरक्षक क्रमांक 98 तौफिक खान चालक – सुनील यादव द्वारा तत्काल इलाज हेतु अस्पताल के लिए रवाना हुए रास्ते में पीड़ित महिला प्रसव पीड़ा ज्यादा होने के कारण 112 वाहन में ही उसके परिजनों की सहायता से प्रसव कराया गया जिसमें बच्चा एवं मां दोनों सुरक्षित एवम स्वस्थ है, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अजगर बहार में इलाज हेतु छोड़ा गया। जिसमे पीड़िता के परिजन डायल 112 में ड्यूटी में मौजूद स्टाफ को उसके परिजनो सारनिया कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

