गरियाबंद

निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

गरियाबंद (ट्रैक सिटी) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्य के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए जिले में पदस्थ अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मतदान दलों के गठन, मतदान दलों की रवानगी एवं सकुशल वापसी के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक महेश राम पटेल एवं सहायक परियोजना अधिकारी बोधेश्वर साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल, जिला ऑडिटर  के.आर. नागेश व सहायक परियोजना जितेश गजभिये को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार कानून व्यवस्था, सुरक्षा, अतिसंवेदनशीलता मतदान केन्द्र चित्रण एवं आदर्श आचार संहिता/संपत्ति विरूपण के लिए अपर कलेक्टर अविनाश भोई को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम धनन्जय नेताम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद भूपेन्द्र साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर  हितेश पिस्दा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मतदान हेतु उपयोग में लगने वाले फार्म/लिफाफे व अन्य आवश्यक सामग्री के लिए संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत को नोडल अधिकारी तथा सहा.सांख्यिकी अधिकारी टी.एस. कंवर, मंडल संयोजक, आदिम जाति विकास विभाग प्रदीप पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

शिकायत सेल एवं मतदाता सहायता केन्द्र के लिए संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक भपेन्द्र तिवारी व मंडल संयोजक, आदिम जाति विकास विभाग सतीश चन्द्रवंशी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कम्युनिकेशन प्लान एवं सेक्टर / रूट चार्ट तथा मतदाता सूची संबंधी सम्पूर्ण कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर टी.आर.देवांगन को नोडल अधिकारी एवं सहा. अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा सुश्री ख्याति कंवर व भागवत चन्द्रवंशी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण के लिए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खेल अधिकारी श्याम चन्द्राकर, प्राचार्य बंटी रॉय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन कार्य हेतु परिवहन व्यवस्था, पीओएल की व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी मृत्युजंय पटेल एवं सहायक लेखा अधिकारी केदार मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन आईटी सायबर सुरक्षा मतदान दल एवं मतदान ईव्हीएम माईक्रो आब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन तथा समस्त आईटी एप्लीकेशन का संचालन के लिए एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा ईडीएम मिथिलेश देवागंन, सहायक प्रोग्रामर अंकित वर्मा, विक्रांत सोनी, नदीम अहमद को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी के सुरक्षा व प्रबंधन के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण टी.एन दीवान, उप अभियंता संतोष साहू एवं  नरेश कुमार चनापे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन आय अनुवीक्षण कार्य के लिए जिला कोषालय अधिकारी को नोडल अधिकारी साथ ही संभागीय लेखाधिकारी लोक निर्माण मुनिद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद भूपेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी व सहा. संचालक जिला सांख्यिकी कार्यालय राजेश्वर ताण्डे, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास चन्द्रहास साहू व सहायक सांख्यिकी अधिकारी दिगम्बर सिंह चौहान को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण व पेड न्यूज के लिए हेमनाथ सिदार को नोडल अधिकारी तथा सहायक सूचना अधिकारी बी.के रात्रे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचक प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर, संयुक्त वनमण्डलाधिकारी उदय सिंह ठाकुर, उप वनमण्डलाधिकारी राजेन्द्र सिंह सोरी व उप निरीक्षक आबकारी विभाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button