गरियाबंद

जनचौपाल में राशन कार्ड के लिए किया आवेदन, दिव्यांग सूजल का बना नया राशन कार्ड

शासकीय उचित मूल्य की दुकान से सूजल को मिलेगा प्रतिमाह राशन

गरियाबंद 21 सितम्बर (ट्रैक सिटी) प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सर्वभौम पीडीएस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत निःशक्तजन राशन कार्डधारियों को निःशुल्क 10 किलो चावल प्रदाय किया जाता है।

गरियाबंद जिले के ग्राम कुंडेल निवासी दिव्यांग बालक सूजल को अब शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन मिलेगा। जनचौपाल में कलेक्टर आकाश छिकारा को ग्राम कुंडेल निवासी सूजल ने राशन कार्ड दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सूजल के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनके लिए पात्रतानुसार नवीन राशनकार्ड जारी किया गया।

सूजल को अब शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त होगी। बालक सूजल के परिजनों ने राशनकार्ड मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button