मुंगेली ,11 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) विधानसभा चुनाव कार्य के लिए जिले के कृषि महाविद्यालय चातरखार को अधिग्रहित किया गया है। इस परिसर में मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण, रवानगी एवं वापसी होगी। ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी, विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्रियों आदि का संग्रहण चातरखार परिसर में किया जाएगा। जोनल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाईंग स्काॅड आदि दलों को भी यही से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार चुनाव कार्य में संलग्न वाहनों को भी चातरखार कृषि महाविद्यालय परिसर से रवाना किया जाएगा।

