कोरबा

विवाद के बाद दोस्त के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत

कोरबा,16 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) सीएसईबी चौकी अंतर्गत  एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ दिनों पूर्व ही गणेश विसर्जन के दौरान एक नाबालिक पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था । इस घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि कल रात फिर से ऐसी ही एक घटना हुई हैं।जानकारी के के अनुसार सीएसईबी चौक के ढोडी पारा के भैंस खटाल के पास निवास करने वाले शुभम साहू जो रात में दवाई लेने जा रहा था ,जहां उसके दोस्त रिकी यादव और प्रभाकर सारथी उसे अपने साथ नहर तरफ ले गए। यहां किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद रास्ते में मिले दोस्तों ने शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने घायल शुभम को जिला अस्पताल पहुचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए । पुलिस मामले की शिकायत पर मर्ग कायम कर दोनों युवकों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button