कोरबा

सरकार में मंत्री रहते हुए यहां के विधायक ने कोरबा की जनता के उम्मीदों पर पानी फेरा – लखन लाल देवांगन

 

कोरबा,17 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। सोमवार को उन्होंने पंप हाउस कॉलोनी परिसर एवं बस्ती में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विधानसभा प्रत्याशी के साथ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ,पूर्व एल्डरमैन मुकेश बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कुलवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लखन देवांगन ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस को तीन-तीन बार विधायक बनाया इसके बावजूद कोरबा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सरकार में मंत्री रहते हुए यहां के विधायक ने कोरबा की जनता के उम्मीदों पर पानी फेरा।

कोरबा में चारों ओर केवल और केवल धूल के गुब्बारे उड़ रहे हैं। जहां भी जा रहे हैं साफ सफाई कहीं नजर नहीं आ रहा। लोग आज भी मेरे महापौर के कार्यकाल को याद कर रहे हैं आज कोरबा कांग्रेस के कमीशन खोरी भ्रष्टाचार की वजह से वहीं के वहीं हैं।

श्री देवांगन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताया विश्व पटल पर भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को छू रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार समर्पित भाव से काम कर रही है।

आप सभी भाजपा को समर्थन कर सेवा का अवसर दें निश्चित तौर पर नेता नहीं बेटा बनकर कोरबा को उप महानगर के रूप में विकसित कोरबा बनाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर लक्ष्मण श्रीवास चंदन सिंह सुमन सोनी संतोष केवट रमा मिली रमेश गुप्ता छबील कुमार पांडेय रामकिशोर यादव चंद्रहास यादव सतीश केसरवानी विनोद सिन्हा गंगापुरी गीता चौहान तुलसी ठाकुर नरेंद्र पाटनवार दीपक जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button