कोरबा

कोरबा पुलिस को जांच के दौरान वाहन चेकिंग पॉइंट पर 15.087 किलोग्राम मिला चांदी का सामान-जप्त

कोरबा, 17 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया न्यू थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को हरदीबाजार कर्मचारी वाहन चेकिंग दौरान हरदीबाजार-बलौदा रोड पर बलौदा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया जिसे रोककर पूछताछ की गयी। उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में रखे चांदी के आभूषण करीबन 15.087 किलोग्राम मिले। जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गयी।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button