कोरबा, 17 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी। 16 अक्टूबर को जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि एक कथित आरोपी निवासी लैलूंगा हाल मुकाम मुड़ापार, सीनियर रिक्रिएशन क्लब के पास अपने हाथ में चाकू लेकर उसे लहरा रहा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कथित आरोपी को हिरासत में लेकर उससे एक चाकू को जप्त किया गया है। उसके विरुध्द 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि पाटले तथा आर 747 प्रदीप का विशेष योगदान रहा।

