मुंगेली

राजनीतिक विज्ञापन का अधिप्रमाणन जरूरी

 

मुंगेली,26 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) जिले में मतदान एवं मतदान दिवस के एक दिन पूर्व 16 एवं 17 नवंबर को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन का अधिप्रमाणन जरूरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने बताया कि राजनीतिक विज्ञापन के अधिप्रमाणन के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। कोई भी राजनीतिक पार्टी, अभ्यर्थी या अन्य संस्थान मतदान एवं मतदान दिवस के एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित कराने वाले राजनीतिक विज्ञापन का प्री सर्टिफिकेशन अवश्य कराएं। विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए राजनीतिक दल या अभ्यर्थी जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में प्री सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button