कोरबा

कोरबा अंचल में उल्लासपूर्वक मनाया गया राजस्व मंत्री का जन्म दिन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा /स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बाबा, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, नारायण पटेल, बोधराम कंवर सहित प्रदेश भर से मंत्री-पूर्व मंत्री, विधायक व संसदीय सचिवों ने दूरभाष पर जयसिंह अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं कोरबा के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों द्वारा पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही कोरबा स्थित निज निवास पर शुभकामनाएं व्यक्त करनेवाले नागरिकों का तांता लगा रहा। निवास पर ही उत्तम स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कोरबा के सभी कार्यकर्ताओं में व्यापक स्तर पर उत्साह देखा गया और यही वजह रही है कि जयसिंह अग्रवाल का कोरबा अंचल के विभिन्न स्थानों पर पूरे दिन भर व्यस्ततम कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन्ही व्यस्त कार्यक्रमों के पहले 11 बजे सर्वमंगला मंदिर जाकर देवी मां की पूजा अर्चना कर राज्य और क्षेत्रीय नागरिकों की खुशहाली के साथ आम नागरिकों की उन्नति की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सर्वमंगला मंदिर से प्रस्थान कर बायपास रोड राताखार स्थित गौ सेवा धाम एवं पम्प हाउस में ब्रम्हकुमारी प्रजापति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पम्प हाऊस से प्रस्थान कर जयसिंह अग्रवाल ने दर्री स्थित प्रगतिनगर में निव निर्मित मंदिर पहुंचकर महाकालेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् जमनीपाली के साडा कालोनी स्थित कबीर भवन पहुंचे जहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधयों एवं कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया और जन्म दिन की अशेष शुभकामनाएं दी गईं। इसी अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस दर्री द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जयसिंह अग्रवाल ने उपस्थित समूह का उत्साहवर्धन करते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।  कबीर भवन से प्रस्थान करने के बाद राजस्व मंत्री ने कोरबा जिला जेल में आयोजित भेंट कार्यक्रम में हिस्सा लिया तत्पश्चात् कुष्ठ आश्रम मुड़ापर एवं शारदा विहार स्थित मुड़ादाई मंदिर में आयोजित विशाल भण्डारा में हिस्सा लिया।

 

 

जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जयसिंह अग्रवाल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
गौ सेवा के प्रति जयसिंह अग्रवाल का विशेष लगाव होने के कारण कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात् कनबेरी स्थित गौशाला के लिए प्रस्थान किया। कोरबा अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गौशाला की गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कनबेरी में भी बड़ी संख्या में गौ सेवा संस्थान से जुड़े हुए लोग और स्थानीय जन शामिल हुए और राजस्व मंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दिए। कनबेरी से वापसी में सीतामणी चौक स्थित दुर्गा पाण्डाल में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियों से श्ुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीतामणी से निकलकर राजस्व मंत्री गांधी चौक तथा कुआंभट्ठा पहुंचे जहां पूर्वांचल समाज भवन में जयसिंह अग्रवाल के जन्म दिवस को व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया था। कुआंभट्ठा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल विकास समिति के लोग और अन्य समाज के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने राजस्व मंत्री को जन्म दिन के अवसर पर भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया। कुआंभट्ठा से प्रस्थान कर राजस्व मंत्री बालकोनगर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों शामिल होने के लिए निकल गए। इंदिरा मार्केट स्थित साईंमंगलम् में तथा सिविक सेंटर में ब्लॉक कांग्रेस और चेम्बर आफ कामर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में व्यवसायिों और आम नागरिकों की शुभकामनएं मिलीं।

सिविक सेंटर से निकलकर जयसिंह अग्रवाल बालकोनगर इकाई, पूर्वांचल विकास समिति द्वारा हाऊसिंग बोर्ड में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर भी बड़ी संख्या में राजस्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं। बालकोनगर में ही स्टेट बैंक के पास आयोजित स्वागत समारोह में जयसिंह अग्रवाल ने हिस्सा लिया। बालकोनगर से निकलकर राजस्व मंत्री ने देर शाम मुड़ापार के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के संध्या आरती में शामिल होकर काली मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने जन्म दिन के खास अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए सभी लोगों द्वारा व्यक्त शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि सभी लोगों का आत्मीय स्नेह और प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। जयसिहं अग्रवाल ने सभी को भरोसा दिलाया है कि समय के साथ वे आम लोगों की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा साबित होने के लिए उनका प्रयास सतत् जारी रहेगा।
अलग-अलग स्थानों पर आयोजित व दिन भर चले जन्म दिवस कार्यक्रम में सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button