कोरबा

बांगो पुलिस ने जांच के दौरान नगदी रकम 4,20,000 रुपये किये जप्त

कोरबा, 30 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा के मद्देनजर अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को वाहन जांच के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने से नगदी रकम 4,20,000 को परिवहन करते बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया। पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर, उनि महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार, प्र आर. शिव शंकर परिहार, नीलेन्द्र सिंह, आर. पुरंजन साहू, अशोक खरे, इतवार सिंह आदि शामिल रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button