गरियाबंद

आईपीएस अरूण कुमार श्रीवास्तव पुलिस प्रेक्षक नियुक्त

सुबह 10 से 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस गरियाबंद में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित रख सकते हैं अपनी बात

गरियाबंद,31 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 बिन्द्रानवागढ़ के लिए आईपीएस अरूण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्त पुलिस प्रेक्षक आईपीएस श्री श्रीवास्तव से सुबह 10 से 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-2 में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। पुलिस प्रेक्षक आईपीएस श्री श्रीवास्तव का मोबाईल नंबर 7587016549 है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button