कोरबा

तांबा चोरो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही ।

आरोपीगणों से 01 क्विंटल 20 किलो तांबा, कीमती लगभग 2,73,000 रूपये का जप्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (कुसमुंडा)/ पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये हैं , निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके परिपालन में मुखबिर तैनात किया गया था जो दिनांक 02.03.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग हसदेव नदी के किनारे झाड़ियो में चोरी का सामान छिपाकर रखे है कि सूचना तत्काल पुलिस टीम मौका पहुंचकर संदेही शुक्रवार सिंह, समीर कुमार तथा अर्जुन रामपाल को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर बताये कि 03 दिन पूर्व रायपुर पुल बरमपुर के पास बने सामंता कम्पनी के गोडाउन में अपने साथियों के साथ मिलकर तांबे का तार को चोरी किये है और हसदेव नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे है । जिस पर आरोपीगण के बताये अनुसार लगभग 01 क्विंटल 20 किलो तांबा तार, कीमती लगभग 2,73,000 रूपये बरामद कर आरोपीगण को धारा 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण का पता तलाश किया जा रहा है ।थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा, आरक्षक संजय तिवारी, महेन्द्र चन्द्रा की विशेष भूमिका रही।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button